
जिला रिपोर्टर – शहडोल (मध्यप्रदेश)

जिला शहडोल, मध्यप्रदेश में आज जीतू पटवारी का आगमन हुआ। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर शहडोल में “जन आक्रोश आमसभा” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और जनता से आगामी चुनावों में बदलाव लाने की अपील की।उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
