
योगेश राजोरिया संवाददाता

गुना जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बल्लू सिंह चौहान काला पहाड़ के सुपुत्र का विवाह 12 फरवरी को संपन्न हुआ। इस विवाह में राजनीतिक क्षेत्र कई बड़े राजनेता शामिल हुए जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए साथी राघोगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, राजगढ़ से चंदर सिंह सोंधिया, चंद्र मोहन चुन्नू भईया दीतलवाड़ा, महामंत्री गुड्डू राजा बुंदेला,चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना, चाचौड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ संजय मीणा, सौरभ यादव रोहित मीणा सभी ने नव दंपति अंकित सिंह और आयुषी सिंह को अपना शुभ आशीष प्रदान किया ईश्वर से कामना है कि नव दंपति का वैवाहिक जीवन सुख समृद्धि और मंगल मय रहे । वही पधारे हुए सभी अतिथियों का दीपक चौहान बल्लू काला पहाड़ द्वारा स्वाफा माला पहनाकर स्वागत किया गया इस शादी समारोह में हमारे क्षेत्र के भील गुर्जर समाज के भाइयो द्वारा बिनोरी भी प्रोग्राम किया गया जो इस शादी प्रोग्राम में आकर्षण का केंद्र बना
